पांच दिवसीय गणेश महोत्सव का उद्घाटन बिहार सरकार खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्री लेशी सिंह एवं पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा द्वारा फिता काटकर किया।
ब्यूरो/ पूर्णिया/ नगर पंचायत चम्पानगर के दूर्गा मंदिर परिसर में युवा संघ द्वारा आयोजित पांच दिवसीय गणेश महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के उद्घाटन पर पूर्व सांसद संतोष कुमार कुशवाहा एवं बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह गणपति जी का दर्शन कर रंगमंच पर विराजित हुए और केनगर प्रखंड प्रमुख सरिता सरोज, नगर पंचायत चम्पानगर के मुख्य पार्षद मधु देवी, समाज सेवी पंकज बिहारी, गोकुलपुर पंचायत के मुखिया नीरज कुमार, जगनी पंचायत के मुखिया मंगल ऋषि, कोहवारा पंचायत के पूर्व मुखिया विजय प्रकाश गौतम, पैक्स अध्यक्ष बीरबल कुमार मंडल तथा जदयू के किसान प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष सुबोध मेहता और जगनी पंचायत के जदयू पंचायत अध्यक्ष नवीन कुमार मंडल के साथ संयुक्त रूप से फीता काट कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंत्री ने क्षेत्र वासियों को गणेश चतुर्थी के अवसर पर अपनी बधाई शुभकामना संदेश में कहा की गणेश चतुर्थी हमारी अध्यात्मिक चेतना और सामाजिक समरसता का अद्वितीय उदाहरण है। मंत्री लेशी सिंह ने इस अवसर पर गजानन महाराज से समस्त प्रदेश वासियों के सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की तथा सद्भाव के साथ गणेश महोत्सव मनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया। वही सांसद संतोष कुमार कुशवाहा ने भी लोगों को संबोधित करते हुए आयोजक कमिटी के सदस्य और क्षेत्र की जनता का धार्मिक कार्यक्रम के प्रति आभार जताया। उद्घाटन अवसर पर मंच पर विराजमान पूर्व सांसद, मंत्री एवं आगन्तुक अतिथियों को आयोजन कमिटी के सदस्यों द्वारा फूल माला, अंग वस्त्र, मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। मंच का संचालन पूर्व जिप सदस्य सुनील मेहता एवं शंभु जयसवाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। स्कूली बच्चों द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने दहेज प्रथा, बाल विवाह, बाल श्रम, नशा मुक्ति आदि पर झांकी के माध्यम से समाज को कुप्रथा को दुर करने का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि विद्यासागर मंडल, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि निर्भय कुमार सिंह, मजरा पंचायत के पूर्व मुखिया संतोष मिश्रा, जदयू के प्रखंड उपाध्यक्ष कदम लाल मेहता आदि उपस्थित थे। वही गणपति महोत्सव के आयोजन के अवसर पर लगी मेले में भीड़ नियंत्रण को लेकर थानाध्यक्ष प्रियंका कुमारी के साथ तैनात शशस्त्र पुलिस बल मुस्तैद नजर आया।
Comments